खींवसर, नागौर।
शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा खरनाल दौरे पर थे। हरेन्द्र मिर्धा ने शनिवार को खरनाल सहित आस-पास के एक दर्जन गांवों का दौरा किया था। इस दौरान उनके साथ प्रधान और आस-पास के गांवों के सरपंच भी थे। मिर्धा ने 21 अक्टूबर को खींवसर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वोट और समर्थन देने की अपील की।
खींवसर में 10 साल में एक नर्स नहीं लगवा सके- मिर्धा
हरेन्द्र मिर्धा ने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, अब बुढापा आ गया हैं, ज्यादा हिम्मत नहीं हैं, लेकिन इतना भरोसा दिलाता हूं कि काम मे कोई कमी नहीं आने दूंगा। पिछले 10 सालों में खींवसर काफी पीछे चला गया हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं, अगर जीत गए तो काम मे कोई कमी नहीं आएगी। आप सोच सकते हो कि पिछले 10 साल में खरनाल में एक नर्स भी नहीं लगवा सके, एक नर्स लगवाना तो बहुत छोटी बात हैं।


Tnxx for comment