जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान उपचुनाव को लेकर आज परिणाम आने जा रहा हैं। आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इस परिणाम के बाद राजस्थान की राजनीति कुछ बदलाव देखने को जरूर मिल सकता हैं। फिलहाल आज सभी की नजर इस उपचुनाव के परिणाम ओर टिकी हुई रहेगी। खींवसर से नारायण बेनीवाल और हरेन्द्र मिर्धा के राजनीतिक भविष्य का फैंसला आज होगा, तो मण्डावा में रिटा चौधरी और सुशीला सिगड़ा का राजनीतिक भविष्य भी आज तय होगा।
सूत्रों के माने तो खींवसर से नारायण बेनीवाल, तो मण्डावा से रिटा चौधरी
राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इस उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा हैं, लेकिन खींवसर में नारायण बेनीवाल का पलड़ा कुछ हद तक भारी हैं, तो मण्डावा में रिटा चौधरी का पलड़ा भारी माना जा रहा हैं। हालांकि आज दोपहर तक इस पर मुहर भी लग जायेगी कि अब इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? लेकिन एग्जिट पोल और जनता की राय के आधार पर नारायण बेनीवाल और रिटा चौधरी की जीत तय मानी जा रही हैं।

Tnxx for comment