नागौर, राजस्थान।
खींवसर उपचुनाव को लेकर आज खींवसर विधानसभा क्षेत्र में रालोपा और भाजपा की कई जगहों पर बड़ी चुनावी सभाएं हो रही हैं, इन चुनावी सभाओं में आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया है, उनके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर, पूर्व नावां विधायक हरीश कुमावत, रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल भी मौजूद है। यह नेता आज खींवसर के मुख्य कस्बो में जाकर बड़ी चुनावी सभाएं कर रहे है।
खींवसर, पांचौड़ी, भोमासर और करनू में आज इन नेताओं के चुनावी प्रचार का कार्यक्रम हैं। लोकसभा चुनाव में भी गजेंद्र सिंह शेखावत ने नागौर आकर हनुमान बेनीवाल के लिए प्रचार किया था, अब विधानसभा उपचुनाव में भी शेखावत बेनीवाल की पार्टी रालोपा के लिए प्रचार करने आये है। खुद हनुमान बेनीवाल ने भी लोकसभा चुनाव में जोधपुर जाकर गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए रैलियां की थी। भाजपा-रालोपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव से अभी तक लगातार बरकरार हैं। विधानसभा उपचुनाव भी यह दोनों पार्टियां गठबंधन से लड़ रही हैं।


Tnxx for comment