खींवसर- राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह खिमसर पर बोला हमला

INC News
0

खींवसर, नागौर।

राजस्थान उपचुनाव में हॉट सीट बनी खींवसर विधानसभा में इनदिनों बड़े स्तर पर प्रचार हो रहा हैं। नेता एक-दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे है। खींवसर में सोमवार को विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने एक राजपूत समाज की सभा को सम्बोधित किया। हालांकि यह सभा राजपूत समाज की थी, लेकिन इसके जरिये उन्होंने उपचुनाव में हरेन्द्र मिर्धा को समर्थन देने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने रालोपा और भाजपा नेताओं पर हमला बोला।

राजेन्द्र गुढ़ा ने हनुमान बेनीवाल पर काफी प्रहार किए, उन्होंने कहा कि अगर बोतल वाला जीत गया तो राजपूत समाज की हार हो जाएगी, अगर हरेन्द्र मिर्धा जीता तो राजपूत समाज की जीत होगी, बोतल वाला पहले राजपूत समाज के पूर्वजों पर क्या-क्या बोला, यह सब को पता है। गजेंद्र सिंह खिमसर जैसे लोग आज उनके लिए वोट मांग रहे है। मैं गजेंद्र सिंह खिमसर को आदमी नहीं मानता हूं, वो राजपूत नहीं बनिया हैं। उसको राजनीति छोड़ देनी चाहिए, आज वो हनुमान के साथ है, अगर वो जीत गया तो फिर इनको कुछ नहीं देगा। पहले इनके परिवार के बारे में क्या-क्या बोलता था, अब गजेंद्र सिंह उसी के भाई के लिए वोट मांग रहा हैं। 

उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने बेनीवाल पर जातिगत आरोप भी लगाए और अपने राजपूत समाज को बढ़चढ़कर कांग्रेस के लिए वोट देने को कहा और खींवसर में हरेन्द्र मिर्धा को समर्थन देने की मांग की। राजेन्द्र गुढा के बयान का पूरा video हमने यहाँ दिया हैं, जिसे आप देख सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default