क्या गहलोत से जाटों की नाराजगी उपचुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ देगी? देखें यह रिपोर्ट

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

प्रदेश में एक ओर राजस्थान उपचुनाव होने जा रहा हैं, दूसरी ओर राजस्थान सरकार से किसान समुदाय और जाट समाज नाराज चल रहे है। फिलहाल प्रदेश में RCA चुनाव को लेकर भी काफी विवाद बन गया हैं। एक ओर रामेश्वर डूडी तो उनके सामने वैभव गहलोत। रामेश्वर डूडी और गहलोत सरकार में इस विवाद को लेकर काफी टकराव देखने को मिला। इस विवाद की वजह से राजस्थान में जाट समुदाय गहलोत सरकार से काफी नाराज नजर आ रहा हैं।


गहलोत की जाटों से नाराजगी, उपचुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ सकता हैं नुकसान

RCA विवाद के कारण जाट समुदाय गहलोत से काफी नाराज है। समाज के नेताओं का आरोप हैं कि गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को जिताने के लिए किसान नेता रामेश्वर डूडी के साथ अच्छा नहीं किया। जाट समाज ने उपचुनाव को लेकर भी चेतावनी दी, वहीं डूडी ने भी कहा कि मेरे अपमान का बदला राजस्थान की जनता और किसान अपने आप लेलेंगे।

फिलहाल प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हैं, दोनों ही सीटों पर जाट वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में इन विवादों का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी यह बयान दिया हैं कि डूडी और सरकार के बीच यह टकराव ठीक नहीं हैं, इसका नुकसान पार्टी को ही होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default