कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की सुरक्षा में लगे हुए पांचों पुलिसकर्मियों को कमिश्नरेट ने सस्पेंड कर दिया हैं। उन पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं कि RCA विवाद वाले दिन उन्होंने दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके चलते उनको सस्पेंड किया गया हैं। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लाम्बा ने बताया कि सस्पेंड किये गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच एडिशनल डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई हैं। हालांकि उन 5 पुलिसकर्मियों की जगह दूसरे 5 पुलिसकर्मी रामेश्वर डूडी की सुरक्षा में लगा दिए है।
गौरतलब हैं कि हाल ही में रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रचने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद रामेश्वर डूडी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली।

Tnxx for comment