खींवसर में कांग्रेस ने बुलाये एक साथ बड़े राजपूत नेता, राजपूत समाज को किया संगठित

INC News
0

खींवसर, राजस्थान।

खींवसर उपचुनाव को लेकर सियासत काफी गर्मा रही हैं। एक तरफ भाजपा-रालोपा गठबंधन, तो दूसरी तरफ कांग्रेस। इतने दिन भाजपा-रालोपा खींवसर में बड़े राजपूत नेताओ से प्रचार करवा रहे थे, इनमें गजेंद्र सिंह खींवसर, गजेंद्र सिंह शेखावत और धनंजय सिंह खिमसर मुख्य थे। अब इसका तोड़ निकालते हुए कांग्रेस ने भी खींवसर में बड़े राजपूत नेताओ को बुलवा कर प्रचार करवा दिया।

सोमवार को कांग्रेस के प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा के समर्थन में राजपूत समाज ने एक बड़ी सभा का आयोजन किया। इस चुनावी सभा मे गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मंत्री बी एल भाटी, विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ मौजूद रहे। इन नेताओं ने अपने-अपने सम्बोधन देकर भाजपा-रालोपा पर कई तरह से प्रहार किया। इस उपचुनाव में राजपूत समाज को सिर्फ हरेन्द्र मिर्धा को वोट करने की अपील की गई। 


विधायक राजेन्द्र गुढा ने हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह खिमसर पर काफी हमला बोला। गुढा ने तो गजेंद्र सिंह खिमसर के लिए यह तक कह दिया कि वो राजपूत नहीं, बनिये हैं। वो आज उसी के साथ जो कल उसके लिए बहुत ओछा बोला था। 

कांग्रेस इस रणनीति से खींवसर में राजपूत वोटर्स को साधने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। गुढ़ा ने कहा कि राजपूत समाज सिर्फ हरेन्द्र मिर्धा को ही वोट देना, गुढा ने खुलकर अपने समाज को संगठित किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default