कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाई ऐसे दीवाली

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी दीपावली के पर्व पर अपने गृह क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं। इस दौरान केलाश चौधरी शनिवार शाम को बॉर्डर पर गए। उन्होंने बॉर्डर पर जाकर जवानों के साथ दीवाली मनाई, चौधरी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई और जवानों से खुद चौधरी ने भी मिठाई खाई। इसके बाद चौधरी काफी देर तक जवानों के साथ बाते करते दिखाई दिए। 

कैलाश चौधरी ने दूरबीन से पाकिस्तान की सेना की एक्टिविटी भी देखी। चौधरी ने कहा कि दीवाली पर हम सब को अवकाश चाहिए, हमें परिवार का साथ चाहिए, लेकिन बॉर्डर पर जाकर अनुभव हुआ कि सेना के जवानों को हर पल, हर क्षण देश की सुरक्षा चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default