झुंझनु, राजस्थान।
राजस्थान के झुंझनु जिले के मंडावा विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा और रालोपा ने एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित की, इस सभा का नाम विजय युवा सम्मेलन दिया गया। यह कार्यक्रम वैसे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था, लेकिन इसका उद्देश्य मंडावा विधानसभा उपचुनाव ही था म इस चुनावी सभा मे रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा मौजूद थी।
रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने मंडावा में नामांकन के बाद यह पहली चुनावी सभा कर रहे है, इस दौरान उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए सुशीला सिगड़ा को भारी मतों से जिताने की मांग की। उन्होंने सूबे की गहलोत सरकार पर कई आरोप भी जड़े। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार की खूब तारीफ की। बेनिवाल के साथ रालोपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इसके बाद रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने झुंझनु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।


Tnxx for comment