रालोपा ने कुचेरा में किया चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन, सांसद बेनीवाल भी रहे मौजूद

INC News
0

खींवसर, नागौर।

खींवसर उपचुनाव में अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी रह गए है। अब दोनों ही प्रत्याशी दिन रात एक करने में लगे हुए हैं। आज रालोपा ने खींवसर विधानसभा के कुचेरा कस्बे में अपना एक चुनावी कार्यालय खोला, जिसका उद्धघाटन रालोपा सांसद बेनीवाल की उपस्थिति में रालोपा  प्रत्याशी नारायण बेनीवाल ने किया। इस दौरान खींवसर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और रालोपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने चुनावी सभा में कांग्रेसी नेताओं पर भी हमला बोला। बेनीवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत पर भी काफी प्रहार किए, वही मिर्धा परिवार पर नागौर को विकास से वंचित रखने का आरोप भी लगाया। बेनीवाल ने खींवसर से नारायण बेनीवाल की जीत की भी बात कही। नारायण बेनीवाल ने भी इस सभा मे सभा को सम्बोधित किया और मिर्धा परिवार को चुनावी पर्यटक बताया, जो सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default