कृषि मंत्री लालचंद कटारिया आज जयपुर में PCC में करेंगें जनसुनवाई

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

गहलोत सरकार द्वारा पीसीसी में शुरू हुई जनसुनवाई के तहत आज सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया पीसीसी में जनसुनवाई करेंगें। सरकार द्वारा दीवाली के बाद आज यह पहली जनसुनवाई होने जा रही हैं। अब फिर से पीसीसी में सरकार द्वारा हर दिन लगेगा जनता दरबार। सरकार के इस जनता दरबार मे हरदिन सरकार का एक मंत्री PCC में बैठता हैं और आमजन की समस्याएं सुनता हैं।

पिछले एक महीने से कई मंत्रियों ने पीसीसी में जनसुनवाई की हैं। सरकार इसके लिए पहले से कार्यक्रम घोषित कर देती हैं कि किस दिन कौनसे विभाग के मन्त्री करेंगें जनसुनवाई। उसी हिसाब से आमजन अपनी समस्याएं लेकर पीसीसी पहुंचते औऱ सरकार तक अपनी बात पहुंचाते है। लालचंद कटारिया राज्य सरकार में कृषि और पशुपालन विभाग के मंत्री हैं और आज इन्हीं विभागों से जुड़ी हुई समस्याओं को कटारिया सुनेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default