विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी पिछले कुछ दिनों से एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती हैं, हाल ही ने उनके एक ऑपरेशन हुआ है और वो ICU में भर्ती हैं। आज एसएमएस अस्पताल जाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सी पी जोशी से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, मुख्यमंत्री गहलोत, मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी सी पी जोशी से मुलाकात की।
पूनियां ने कहा कि सी पी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं और राजस्थान की राजनीति के विद्वान नेता हैं और वो दलगत राजनीति से ऊँपर उठकर एक अच्छे नेता है, इसलिए उनसे मुलाकात करने आया हूँ।

Tnxx for comment