जयपुर, राजस्थान।
निकाय चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने आज एक बड़ा बयान दिया हैं। उपमुख्यमंत्री पायलट का कहना हैं कि निकाय चुनाव में कांग्रेस कोई गठबंधन नहीं करेगी, निकाय चुनाव कांग्रेस हमेशा से ही अकेले लड़ती आई है और यह चुनाव भी अकेले लड़ेगी। विधानसभा चुनाव मसे हमने RLD के साथ गठबंधन किया था, लेकिन निकाय चुनाव में हम ऐसा नहीं करेगें।
निकाय चुनाव के हाइब्रिड मॉडल को लेकर भी एक बार फिर सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के फैंसले सवाल खड़े किए। पायलट का कहना हैं कि यह जनता के हित में फैंसला नहीं हैं। जनता को ही मेयर चुनना चाहिए,न कि पार्षद मेयर का चुनाव करे, यह गलत हैं, सरकार को इस पर एक बार फिर विचार करना चाहिए।

Tnxx for comment