राजस्थान।
इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अभी थोड़ी देर पहले कमलेश तिवारी के हत्यारे गिरफ्तार किए गए है। हत्यारों को गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया हैं। हत्यारे राजस्थान-गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए है। हम आपको बता दे कमलेश तिवारी की हत्या शुक्रवार को हुई थी, यह हत्याकांड पिछले 5 दिनों से काफी चर्चा में है और देश मे एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। कमलेश तिवारी हिन्दू समाज पार्टी के नेता थे।
कमलेश तिवारी की हत्या लखनऊ में उनके घर मे घुसकर की गई थी, हत्या करने वाले आरोपी गुजरात के सूरत के रहने वाले थे। यूपी पुलिस ने इन दोनों हत्यारो पर 2.5 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड में शामिल तीन लोगो को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस हत्यारों का पता एक मिठाई के डब्बे से लगा सकी, इसी डब्बे में हत्यारों ने अपना हथियार छुपाया था।

Tnxx for comment