शहीद राजेन्द्र सिंह को मुक्ताग्नि देकर छोटा भाई गया Army भर्ती के लिए उत्तरप्रदेश

INC News
0

जैसलमेर, राजस्थान।

दो दिन पहले जम्मू कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए राजस्थान के जैसलमेर के जवान राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए, शहीद राजेंद्र सिंह भाटी का अंतिम संस्कार कल सोमवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। इस दौरान आस-पास के क्षेत्रों से आये हुए हजारो लोगों की आंखे नम हो गई। शहीद राजेंद्र सिंह भाटी के एक छोटा भाई हैं, जिनका नाम समुंदर सिंह हैं। समुंदर सिंह भी बड़े भाई की राह पर चलते हुए आर्मी में जाना चाहते है।

बड़े भाई को मुक्ताग्नि देकर छोटा भाई चला उत्तरप्रदेश

जैसे ही बड़े भाई राजेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार पूरा हो गया, उसके बाद छोटे भाई ने आर्मी में भर्ती होने के लिए उत्तरप्रदेश जाने वाली ट्रेन को पकड़ लिया। वर्तमान में उत्तरप्रदेश के फतेहगढ़ में आर्मी की भर्ती हो रही हैं, उसी भर्ती में छोटा भाई समुंदर सिंह गया हैं। छोटे भाई का कहना हैं कि बड़े भाई ने कहा था कि देश की सेवा करना ही हमारा धर्म हैं। भईया कहते हैं कि क्षत्रिय धर्म: वीरता, वीरगति।

छोटे भाई के आर्मी में जाने के इस तरह के जज्बे को देखकर हर कोई चकित हो गया। उधर छोटा भाई जेसलमेर से बीकानेर पहुंचा तो बीकानेर के युवाओं ने छोटे भाई का स्वागत किया और राजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default