उपचुनाव में 13 उमीदवार उतरे मैदान में , खींवसर से 4 तो मंडावा से 9 प्रत्याशी मैदान में

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में उपचुनाव आने से एक बार फिर चुनावी माहौल आ गया हैं। इसी महीने की 21 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश की 2 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं। झुंझनु जिले की मंडावा सीट और नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। इस उपचुनाव का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। इस उपचुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा और रालोपा गठबंधन करके 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

मंडावा से 9 प्रत्याशी तो खींवसर से 4 प्रत्याशी मैदान में

उपचुनाव के लिए 30 सितम्बर अंतिम दिन था। इस उपचुनाव के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई हैं। मंडावा सीट से 9 प्रत्याशियों ने तो खींवसर सीट से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया हैं। इनमें मंडावा सीट पर कांग्रेस की रिटा चौधरी और भाजपा की सुशीला सिगड़ा के बीच मुख्य मुकाबला हैं, तो खींवसर में रालोपा के नारायण बेनीवाल और कांग्रेस के हरेन्द्र मिर्धा के बीच मुख्य मुकाबला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default