जयपुर, राजस्थान।
RCA उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीति गर्मा रही हैं। काफी दिनों से कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी और वैभव गहलोत RCA चुनाव को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों ही नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। लेकिन अब रामेश्वर डूडी का नाम चुनाव के लिए खारिज कर दिया हैं, दूसरी ओर वैभव गहलोत ने अपना नामांकन भर दिया हैं। वैभव गहलोत अब निर्विरोध ही RCA के अध्यक्ष चुने जा सकते है, क्योंकि उनके सामने किसी ने नामांकन नहीं किया हैं।
रामेश्वर डूडी ने गहलोत सरकार और सी पी जोशी पर बोला हमला
किसान नेता रामेश्वर डूडी ने RCA विवाद को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला हैं, डूडी ने कहा कि एक निजी संस्था के चुनाव में भी गहलोत सरकार हस्तक्षेप कर रही हैं, सरकार के अधिवक्ता RCA में क्यों बैठे हैं, जबकि उनको कोर्ट में होना चाहिए, सरकार RCA के चुनाव में साफ-साफ हस्तक्षेप कर रही हैं।
वहीं रामेश्वर डूडी ने कहा कि सी पी जोशी से मैंने क्रिकेट को लेकर बात करना चाही, लेकिन सी पी जोशी ओछापन दिखाया, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हालांकि हम दोनों ही कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, लेकिन उन्होंने ओछापन दिखाया हैं। डूडी ने कहा कि सी पी जोशी की क्रिकेट को लेकर सच्चाई सबके सामने उजागर हो गई हैं।


Tnxx for comment