भाजपा नेताओं ने खींवसर में की बैठक, उपचुनाव में RLP को एकजुट होकर सपोर्ट करने की बात

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने खींवसर में मंडलों की मीटिंग बुलाई, इस मीटिंग में क्षेत्र के 5 मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मीटिंग में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हुए, क्योंकि अरुण चतुर्वेदी खींवसर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारी नियुक्त किये गए है। इनके अलावा नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा और युवा नेता धनंजय सिंह खिमसर भी इस बैठक में शरीक हुए। इस बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव में RLP को एक जुट होकर फूल सपोर्ट करने की बात कही। 

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और रालोपा के संयुक्त प्रत्याशी नारायण बेनीवाल को सपोर्ट करने की बात कही। हम आपको बता दे कि विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और रालोपा में गठबंधन हैं। खींवसर सीट पर रालोपा चुनाव लड़ रही हैं, तो मंडावा सीट पर भाजपा चुनाव लड़ रही हैं। इस बैठक में खिमसर, पांचौड़ी, नोखा, संखवास और कुचेरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default