नागौर, राजस्थान।
जैसे ही राजस्थान में उपचुनाव की घोषणा हुई, तब से ही प्रदेश में फिर से सियासत तेज हो गई हैं। राजस्थान की खींवसर और मंडावा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा हैं। लोकसभा चुनाव में रालोपा और भाजपा ने गठबंधन किया था, लेकिन क्या अब वो गठबंधन इस विधानसभा उपचुनाव में भी बरकरार रहेगा? यह सवाल प्रदेश के हर आदमी के जहन में उठ रहा हैं। इस गठबंधन को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे है। बीजेपी के कई नेता चाहते हैं कि गठबंधन न हो और बीजेपी अकेले चुनाव लड़े।
अब इस गठबंधन को लेकर रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया हैं। बेनीवाल के बयान से साफ होता हैं कि बेनीवाल बीजेपी के साथ गठबंधन में रहना चाहते है, उन्होंने इस बात के साफ साफ संकेत दिये है। बेनीवाल ने यह भी कहा कि अगर अब भी राजस्थान में वसुंधरा राजे की चली तो हमारा गठबंधन नहीं रहेगा, अगर उनकी नहीं चली तो हमारा गठबंधन रहेगा। बेनीवाल का कहना हैं कि RLP बीजेपी के लिए मंडावा सीट छोड़ देगी, जब वो RLP के खींवसर सीट छोड़ दे तो।

Tnxx for comment