झुंझनु जिले की मंडावा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेक्ट अब सरगर्मी काफी तेज हो गई हैं। इस सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में नरेंद्र खीचड़ के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना हैं। अब बीजेपी अपनी इस सीट पर फिर से कब्जा करना चाहती हैं।
सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं की अपने पदाधिकारियों के साथ मंडावा में मीटिंग हुई थी, इस मीटिंग में भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने भाग लिया। राठौड़ ने मीटिंग में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया। उसके बाद राठौड़ ने सभी दावेदारों से अकेले में मुलाकात भी की। मंडावा सीट से कुल 9 उमीदवार चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उमीदवारों ने राठौड़ से एक बात कही कि हम बाहरी पैराशूट उमीदवार को बर्दास्त नहीं करेंगें।

Tnxx for comment