जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में अब उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई हैं। आगामी 21 अक्टूबर को राजस्थान की 2 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और रालोपा ने अपनी कमर कस ली हैं। भाजपा और रालोपा इस उपचुनाव में गठबंधन से चुनाव लड़ना चाह रही हैं, वहीं कांग्रेस अपने दम पर इस उपचुनाव को लड़ेगी। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने अपने उमीदवारों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की हैं।
उपचुनाव को लेकर गहलोत न बोला ऐसा
अब इस उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया हैं। गहलोत का कहना हैं कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। पूरी पार्टी आपसी तालमेल करके एकजुट यह उपचुनाव लड़ेगी और दोनों सीटों पर जीत हांसिल करेगी। हालांकि इन दोनों सीटों में से कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं हैं। यह सीटे पहले 1 RLP के पास ,तो दूसरी BJP के पास थी। इसलिए इन दोनों सीटों से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने वाला हैं।

Tnxx for comment