राजस्थान उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान के नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने उमीदवार का ऐलान कर दिया हैं। रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने थोड़ी देर रात पहले अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया हैं। बेनीवाल ने अपने छोटे भाई नारायण बेनीवाल को खींवसर से मैदान में उतार दिया हैं। हनुमान बेनीवालआज दिल्ली गए थे, जहाँ भाजपा नेतृत्व से बात करके उन्होंने अभी राजस्थान हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं।
नारायण बेनीवाल रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई हैं और फिलहाल नारायण बेनीवाल खींवसर की क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। नारायण बेनीवाल पिछले काफी महीनों से अपने क्षेत्र में सक्रिय थे। नारायण बेनीवाल के नाम की चर्चा शुरू से ही हो रही थी। अब इस पर मुहर भी लग गई हैं। राजस्थान उपचुनाव में भाजपा और रालोपा ने गठबंधन किया हैं, इसलिए नारायण बेनीवाल खींवसर से NDA के संयुक्त उमीदवार होंगे।

Tnxx for comment