जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। कल गुरुवार को भाजपा और रालोपा ने गठबंधन करके प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आज रालोपा ने खींवसर में अपने उमीदवार की घोषणा भी कर दी हैं। अभी कुछ ही देर पहले कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए अपने उमीदवारों के नाम तय कर दिए है। भाजपा और रालोपा एक-एक सीट पर चुनाव लडेंगे,वहीं कांग्रेस अकेले यह चुनाव लड़ने जा रही हैं।
कांग्रेस ने खींवसर सीट के लिए कांग्रेस के कदावर नेता और पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा का नाम तय किया हैं, वहीं मंडावा से पूर्व विधायक रीटा चौधरी का नाम तय किया हैं। रीटा चौधरी कांग्रेस के कदावर नेता रहे राम नारायण चौधरी की बेटी हैं। रामनारायण चौधरी मंडावा से 7 बार विधायक भी रहे थे।

Tnxx for comment