जयपुर, राजस्थान।
शनिवार शाम को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी से मुलाकात की हैं। यह मुलाकात डूडी आवास पर की गई थी। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि रामेश्वर डूडी पिछले कुछ दिनों से RCA चुनाव को लेकर कांग्रेस के ही नेताओं के आमने-सामने हैं। RCA में रामेश्वर डूडी के सामने वैभव गहलोत और सी पी जोशी हैं। दोनों ही पक्षों में काफी खींचतान की भी बात सामने आई हैं।
RCA चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर सकते हैं डूडी और बेनीवाल
रामेश्वर डूडी और बेनीवाल की मुलाकात को सार्वजनिक नहीं किया गया हैं, इस खबर की पुष्टि भी नहीं कि गई हैं। लेकिन अंदाजा यही लग रहा हैं कि यह मीटिंग RCA को लेकर ही हो सकती हैं। पिछले दो दिनों में एक ओर वैभव गहलोत-सी पी जोशी मीटिंग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर रामेश्वर डूडी भी मीटिंग कर रहे हैं। दोनों ही RCA के गट अपने-अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, ऐसे में हो सकता हैं कि हनुमान बेनीवाल ने रामेश्वर डूडी के साथ मीटिंग की हो। बेनीवाल और डूडी के निजी सम्बंध शुरू से ही काफी मजबूत रहे हैं।

Tnxx for comment