राजस्थान में भाजपा ने खेला सबसे बड़ा जाट कार्ड, सतीश पूनियां को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बड़ा जाट कार्ड खेला हैं। अभी थोड़ी देर पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर जय लीडर सतीश पूनियां को नियुक्ति कर दिया हैं। सतीश पूनियां अभी राजस्थान विधानसभा के सदस्य है, पूनियां अभी आमेर से विधायक हैं। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष की सीट अभी मदनलाल सैनी के निधन ले बाद खाली हो गई थी, इतने दिन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली था, जिस पर पूनियां को नियुक्त कर दिया गया हैं।

पूनियां साफ छवि के नेता, जाट वोटर्स पर सबसे बड़ा दांव

सतीश पूनियां साफ छवि के नेता है, वो लगातार बीजेपी में काफी मेहनत कर रहे थे। अभी राजस्थान में दो सीटों पर उपचुनाव भी होने वाले है, दोनों सीटें जाट बाहुल्य भी हैं, इसलिए पूनियां को बीजेपी ने प्रदेशाध्यक्ष बनाकर जाट वोटर्स पर सबसे बड़ा दांव खेला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default