सीकर, राजस्थान।
कल 16 सितम्बर को सीकर में माकपा की विशाल सभा होगी, यह सभा सीकर की कृषि मंडी में होगी। 28 अगस्त को एसके गर्ल्स कॉलेज में मतगणना में हुई धांधली और छात्राओं पर किये गए लाठीचार्ज के खिलाफ माकपा अब बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं। माकपा ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था, जो अब खत्म हो गया हैं। अब माकपा एक बड़ा आंदोलन करेगी।
कॉमरेड अमराराम ने कहा कि सरकार ने अभी तक आरोपी अधिकारियों को निलंबित नहीं किया हैं, हमने सरकार को 165 दिन का समय दिया था, जो अब पूरा हो गया हैं। माकपा ने इससे पहले 9 सितम्बर को सीकर बन्द भी बुलाया था, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। अब माकपा एक बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें उनके साथ बसपा, रालोपा, किसान यूनियन, टेम्पो यूनियन भी साथ मे हैं। माकपा ने इसके आंदोलन के लिए सीकर के गांवों में जाकर लोगों को आमंत्रित भी किया हैं।

Tnxx for comment