JNVU छात्र नेता हनुमान तरड़ के लिए कल जोधपुर में होगी धन्यवाद सभा

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

हाल ही में जोधपुर की जय नारायण विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे हनुमान तरड़ के लिए शुक्रवार को जोधपुर में एक धन्यवाद सभा रखी गई हैं। हनुमान तरड़ को जीत नहीं मिल पाई, यूनिवर्सिटी के छात्रों इस बात का काफी मलाल हैं। इस कारण छात्रों ने छात्र नेता हनुमान तरड़ के लिए एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया हैं। इस सभा के जरिये छात्रनेता हनुमान तरड़ चुनाव में साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी ज्ञापित करेंगें।

यह धन्यवाद सभा शुक्रवार 6 सितम्बर को जोधपुर के जय चन्द्र गढ़ गार्डन, मण्डोर में आयोजित होने जा रही हैं। हम आपको बता दे कि हनुमान तरड़ ने JNVU से छात्रसंघ चुनाव लड़ा था, उनको NSUI ने अपना उमीदवार बनाया था, लेकिन उनको निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी ने हरा दिया था। हनुमान तरड़ इस चुनाव में दूसरे नम्बर पर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default