नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में भाद्रपद के महीने में विभिन्न लोक देवताओं के पैदल यात्रा जाने की परम्परा हैं। लोग अपने इष्टदेव के पैदल जाकर धोक लगाते हैं। इसी तरह नागौर में वीर तेजाजी के भी पैदल यात्रा करना काफी प्रसिद्ध हैं। इन दिनों बहुत संघ अपने गांवों से पैदल, बाइक से नागौर के खरनाल आते हैं। खरनाल वीर तेजाजी की जन्मस्थली हैं और यहाँ पर वीर तेजाजी का भव्य मंदिर हैं। हर तेजा दशमी को इस खरनाल कीधरती पर जाट समाज अपने इष्ट देवता की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित करता हैं।
मध्यप्रदेश से खरनाल आ रही हैं 850 किमी की यात्रा
आपने राजस्थान से कई यात्राए खरनाल आती हुई देखी होगी, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश से भी एक यात्रा खरनाल वीर तेजाजी के दर्शन के लिए आ रही हैं। यह यात्रा मध्यप्रदेश के नेमावर के हंडिया स्थित वीर तेजाजी के मंदिर से राजस्थान के नागौर जिले के खरनाल आएगी। यह यात्रा 4 सितम्बर को शुरू हुई थी, जो 8 सितम्बर को नागौर के खरनाल आएगी। यह यात्रा बाइक से की जा रही हैं। इस यात्रा की कुल दूरी 850 किमी हैं। यह यात्रा राष्ट्रीय तेजवीर सेना के तत्वावधान में निकाली जा रही हैं। मध्यप्रदेश से राजस्थान के रास्ते मे जगह-जगह इन श्रदालुओं का स्वागत भी किया जा रहा हैं।


Tnxx for comment