नारायण बेनीवाल की चुनावी सभा में आये हजारों लोग, केंद्रीय स्तर के नेता भी शामिल

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन हैं। सभी प्रत्याशी आज ही अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। आज खींवसर से रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल भी अपना नामांकन दाखिल करेंगें। नारायण बेनीवाल ने नामांकन करने से पहले के बड़ी नामांकन सभा का आयोजन किया हैं, इस सभा मे हजारो की तादात में लोग पहुंचे है। इसके अलावा इस चुनावी सभा कई बड़े स्तर के नेता भी पहुंचे है।

यह चुनावी सभा नागौर के खींवसर में आयोजित हो रही हैं। इस सभा मे रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भी जनता को सम्बोधित करेंगें, उनके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी शामिल होंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default