खींवसर में बेनीवाल और पूनियां ने कहा- 24 अक्टूबर को गिरा देंगें गहलोत की सरकार

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

आज नागौर जिले के खींवसर में चुनावी सभा के दौरान रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बड़ा बयान दिया हैं। दोनों ही नेताओ ने अपने भाषण में कहा कि आप हमें खींवसर और मंडावा सीट दिला दो, हम आपको विश्वास दिलाते कि 24 अक्टूबर को ही अशोक गहलोत की सरकार गिरा देंगें। यह चुनावी सभा रालोपा और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी नारायण बेनीवाल की नामांकन रैली में हो रही थी।

इस चुनावी रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने यह बयान दिया, उनके भाषण के बाद रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी इस बयान को दौराया। इस चुनावी सभा मे नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default