नागौर, राजस्थान।
खींवसर विधानसभा सीट से आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं। नामांकन के बाद हरेन्द्र मिर्धा खींवसर में एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित करने जा रहे है, इस चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेने वाले है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, उपसचेतक महेंद्र चौधरी और अन्य गहलोत सरकार के मंत्री इस रैली में भाग लेंगें।
हरेन्द्र मिर्धा का मुकाबला रालोपा के नारायण बेनीवाल से होने वाला है, यह सीट पहले रालोपा के ही खाते में थी, अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को इस उपचुनाव का परिणाम आएगा।

Tnxx for comment