जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष बदलने की मांग काफी दिनों से हो रही हैं, इसको लेकर कल मीटिंग भी हुई थी। क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट राजस्थान के उप मुख्यमंत्री भी हैं, इसलिए प्रदेशाध्यक्ष पर किसी और व्यक्ति को लाने की मांग काफी दिनों से राजस्थान में चल रही हैं। कांग्रेस राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने मंगलवार को जयपुर में इसको लेकर एक मीटिंग भी रखी थी, इस मीटिंग में मुख्यमंत्री गहलोत, उपमुख्यमंत्री पायलट सहित तमाम मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए थे।
एक व्यक्ति को एक ही पद पर रहना चाहिए- राजस्व मंत्री हरीश चौधरी
इस बैठक को लेकर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया हैं, उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक ही पद पर रहना चाहिए, ताकि वो अपना काम अच्छे से कर सके। एक व्यक्ति दो पदों पर रहकर अच्छे तरीके से काम नहीं कर सकता हैं। मेरे पास भी पहले दो पद थे, मैंने आलाकमान से उस समय मांग की थी कि मुझे एक ही पद दिया जाए, उसके बाद मुझे एक ही पद मिला था।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष पायलट के पास 2 पद हैं। वो उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में किसी अन्य को प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने की मांग हो रही हैं। रामेश्वर डूडी जो कांग्रेस के कदावर नेता है, उनके पास अभी कोई पद नहीं हैं। इसलिए डूडी को यह पद मिलने की काफी सम्भावना हैं।

Tnxx for comment