कुचामन, नागौर।
आज कुचामन से सुरसुरा के लिए विशाल और भव्य पैदल यात्रा कुचामन से निकलेगी, यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होने वाली हैं, क्योंकि इस यात्रा में बहुत कुछ स्पेशल होने जा रहा हैं। आइये कुछ रौचक बातों पर चर्चाकरते हैं, जो इस यात्रा के आकर्षण का केंद्र होगा।
नागौर के जाट समाज के 8 विधायक, सांसद, पूर्व विधायक होंगे एक मंच पर
इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित नागौर जिले की 8 विधानसभा सीटों से जीते हुए 8 जाट विधायक शामिल होंगे। इनमें नावां विधायक महेंद्र चौधरी, डीडवाना विधायक चेतन डूडी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी, पूर्व विधायक हरीश कुमावत। इनके साथ ही अन्य जाट नेतागण इस यात्रा में शामिल होंगे।
यात्रा में 2 ट्रेलर, ऊँट, घोड़े, हाथी और डीजे रहेंगें
इस यात्रा में 2 ट्रेलर शामिल है, इनमें एक ट्रेलर पर राजस्थानी ग्रामीण ठाठ की झांकी होगी, जिसमें पुरूष और बुजुर्ग मौजूद रहेंगें। दूसरे ट्रेलर में महिलाएं ग्रामीण परिवेश को दिखाएगी। इस यात्रा में 20 घोड़ी होगी, जिसमें 10 घोड़ी पर छात्राएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी। बाकी घोड़े और हाथियों पर जनप्रतिनिधि बैठेंगें। इस यात्रा में एक दर्जन डीजे भी रहेंगें।
350 पदयात्री और 10000 लोग शामिल होंगें
इस पदयात्रा में 350 लोग कुचामन से सुरसुरा पद यात्रा करेंगे। इस यात्रा की रवानगी के लिए आज कुचामन में 10 हजार लोगों की भीड़ शामिल होने की संभावना हैं। वीर तेजा संघ ने इसके लिए पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह यात्रा 3 दिनों की होगी। इस यात्रा में 2 जगह विश्राम होगा, जिनमें एक मंगलाना तो दूसरा रूपनगढ होगा। जहां यात्रियों के लिए उचित भोजन की व्यवस्था होगी।
देशभक्ति से ओत प्रोत होगी वीर तेजाजी की पदयात्रा
इस यात्रा में देशभक्ति चरम पर रहेगी, क्योंकि इस यात्रा में सबसे आगे चल रहे घोड़ों पर बड़े-बड़े तिरंगे होंगे। वही कई युवाओ के हाथों में तिरंगे होंगे। कुचामन में 6 किलोमीटर तक चलने वाली इस पदयात्रा पर ऊँपर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस यात्रा में NCC केडेट्स भी शामिल होंगे।




Tnxx for comment