कुचामन से सुरसुरा जा रहे तेजा संघ को सांसद बेनीवाल ने इस अंदाज में किया विदा

INC News
0

कुचामन, नागौर।

आज कुचामन से सुरसुरा जा रहा वीर तेजाजी संघ कुचामन सिटी से रवाना हुआ है। यह पैदल संघ 6 सितम्बर को सुरसुरा में तेजाजी के दर्शन करेगा। इस संघ को रवाना करने के लिए कुचामन में हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग उमड़े। लोगों ने एक जैसी राजस्थानी वेशभूषा पहन रखी थी, वहीं महिलाओं ने भी पारम्परिक वेशभूषा पहन रखी थी। इस संघ को रवाना करने के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कुचामन पहुंचे थे।

बेनीवाल ने हाथी पर बैठ तिरंगा लहराया, हरी झंडी दिखा किया विदा

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पहले इस संघ और विदा करने आये हुए हजारो लोगों को सम्बोधित किया। इसके बाद बेनीवाल ने हरी झंडी दिखाकर पैदल जा रहे संघ को कुचामन से विदा किया, बेनीवाल के साथ नागौर जिले के अन्य विधायक, नेतागण भी उपस्थित थे। इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को हाथी पर बैठाकर इस संघ ने चलना शुरू किया। ऊँपर से पुष्प वर्षा की जा रही थी। बेनीवाल ने हाथी पर से तिरंगें को हवा में लहरा कर देशभक्ति का संदेश दिया।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default