नागौर, राजस्थान।
अभी-अभी नागौर के लिए एक दुःखद खबर सामने आई हैं, अभी कुछ ही देर पहले नागौर नगर परिषद के सभापति कृपाराम सौलंकी का निधन हो गया हैं। कृपाराम सौलंकी का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। सौलंकी अभी नागौर के युवा नेता के रूप में जाने जाते थे। इस घटना पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दुःख जताया हैं। कृपाराम सौलंकी की मृत्यु को बेनीवाल ने खुद की क्षति बताया हैं।
सांसद बेनीवाल ने इस घटना के कारण आज दिन में होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। बेनीवाल आज कुचामन, परबतसर तहसील के दौरे पर थे। अब बेनीवाल कुचामन से वापस नागौर लौट रहे है।

Tnxx for comment