नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में उपचुनाव को लेकर अब सभी पार्टियों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 सितम्बर तक सभी उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करना होगा। इसलिए सम्भवतया 2-3 दिनों में सभी उमीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। गौरतलब हैं कि नागौर जिले की खींवसर सीट और झुंझनु जिले की मंडावा सीट पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे है।
खींवसर से कांग्रेस ने हरेन्द्र मिर्धा के नाम पर की चर्चा, आज से शुरू होगा प्रचार
खींवसर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने मंथन शुरू कर दिया हैं। हालांकि इस सीट से कांग्रेस के कई दावेदार बताए जा रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के कदावर नेता और पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा के नाम पर हो रही हैं। हरेन्द्र मिर्धा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे रामनिवास मिर्धा के बेटे भी हैं। हरेंद्र मिर्धा को हाल ही में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला, उसके बाद चर्चा यह थी कि हरेन्द्र मिर्धा को लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।
अब एक बार फिर हरेंद्र मिर्धा का नाम खींवसर उपचुनाव के लिए सबसे आगे आया हैं। हालांकि इस सीट से 2018 में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सवाई सिंह चौधरी का नाम भी आगे आ रहा हैं। सवाई सिंह चौधरी यह चुनाव RLP ले हनुमान बेनीवाल से हार गए थे, लेकिन सवाई सिंह चौधरी ने पहले ही चुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोट लिए थे और पहली बार हनुमान बेनीवाल का जीत का अंतर खिवसर से कम रहा। इस तरह सवाई सिंह चौधरी भी एक मजबूत दावेदार हैं, लेकिन मिर्धा का नाम सबसे आगे आ रहा हैं।
हरेन्द्र मिर्धा आज से खींवसर में शुरू करेंगें प्रचार
हरेन्द्र मिर्धा का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन मिर्धा ने अब चुनाव प्रचार की शुरुआत आज से कर दी हैं। हरेन्द्र मिर्धा आज जयपुर से खींवसर आएंगे, सबसे पहले मिर्धा खरनाल में वीर तेजाजी मंदिर जाएंगे। तेजा दर्शन के बाद हरेन्द्र मिर्धा खींवसर में कई जगहों का दौरा करेंगे और अपने चुनावी प्रचार को शुरू करेंगें।

Tnxx for comment