मंडावा में कांग्रेस फिर से रीता चौधरी पर खेल सकती हैं दांव, जाने कौन हैं ये दिग्गज

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

राजस्थान में अब 21 अक्टूबर को 2 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं, इसको लेकर राजस्थान में एक बार फिर सियासत तेज हो गई हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले की मंडावा सीट और नागौर जिले की खींवसर सीट पर उपचुनाव होगा। आज हम झुंझनु जिले की मंडावा सीट को लेकर चर्चा कर रहे है। मंडावा सीट से 2018 विधानसभा चुनाव नरेंद्र खीचड़ विधायक बने थे, जो लोकसभा चुनाव में झुंझनु से सांसद बन गए। जिसके बाद मंडावा सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा हैं। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, फिर 24 अक्टूबर को मतदान का परिणाम आएगा।


कांग्रेस एक बार फिर रीता चौधरी पर खेल सकती हैं दांव

मंडावा सीट कांग्रेस की परम्परागत सीट रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता रामनारायण चौधरी दशकों तक विधायक रहे है। 2008 में कांग्रेस ने रामनारायण चौधरी की बेटी रीता चौधरी को मैदान में उतारा था, उस चुनाव में रीता चौधरी ने जीत दर्ज की और रीता चौधरी पहली बार राजस्थान की विधानसभा में पहुंची। अगले चुनाव 2013 से पहले राम नारायण का निधन हो गया, जिसके बाद 2013 के चुनावों में रीता चौधरी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद रीता चौधरी ने इस चुनाव में निर्दलीय ताल ठोक दी।

2013 के चुनावों में रीता चौधरी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस चुनाव में निर्दलीय नरेंद्र खीचड़ चुनाव जीत गए। अभी साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने फिर से रीता चौधरी को अपना उमीदवार बनाया, उनके सामने भाजपा ने नरेंद्र खीचड़ को उमीदवार बनाया। यह चुनाव काफी पेचीदा भी था। दोनो ही उमीदवारों में काफी कांटे की टक्कर थी, लेकिन चुनाव को नरेंद्र खीचड़ 2346 वोटों से जीत गए।

अब नरेंद्र कुमार खीचड़ सांसद बन गए, जिसके कारण  यह सीट फिर से खाली हो गई। अब इस सीट पर एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस बार भी कांग्रेस रीता चौधरी को उमीदवार बना सकती हैं, क्योंकि रीता चौधरी ने साल 2018 के चुनावों में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि वो महज 2346 वोटों से हार गई। कांग्रेस को रीता चौधरी से ताकतवर उमीदवार मंडावा में कोई नहीं मिल सकता हैं। हालांकि अभी कांग्रेस ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की हैं, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस रीता चौधरी पर ही अपना दांव खेलेगी।

30 अक्टूबर तक राजस्थान की दोनों सीटों के लिए नामांकन दाखिल करवाना होगा, ऐसे में अगले 3 दिनों तक कांग्रेस अपने उमीदवार का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर सकती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default