भाजपा ने खेला बड़ा दांव, मंडावा से सुशीला सिगड़ा को बनाया अपना प्रत्याशी

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। भाजपा ने राजस्थान उपचुनाव की मंडावा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी हैं। भाजपा ने सुशीला सिंगड़ा को भाजपा प्रत्याशी बनाया हैं। अब सुशीला सिगड़ा मंडावा से कमल के सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी। हम आपको बता दे कि सुशीला सिंगड़ा ने आज ही भारतीय जनता पार्टी जॉइन की हैं और भाजपा में आते ही भाजपा ने उनको टिकट दिया हैं। सुशीला सिगड़ा झुंझनु से प्रधान भी हैं।

सुशीला सिगड़ा ने आज सुबह ही भाजपा का दामन थामा था। पहले मंडावा सीट से झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ के बेटे अतुल खीचड़ को टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। सुशीला सिगड़ा झुंझनु से 4 बार प्रधान रह चुकी हैं। अतुल खीचड़ को टिकट नहीं देने पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने सर्वे करवाया था, जिसमें अतुल लोकप्रिय थे। लेकिन पार्टी वंशवाद नहीं करती हैं, इसलिए सुशीला सिगड़ा को पार्टी ने अपना उमीदवार बनाया हैं। सुशीला सिगड़ा 30 सितम्बर को अपना नामांकन करेगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default