खींवसर में कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हनुमान बेनीवाल होंगें आमने-सामने

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर कल खींवसर में सियासी माहौल गर्माने वाला हैं, क्योंकि कल खींवसर में कई दिग्गजों की रैलियां होने वाली हैं। कल सोमवार को कांग्रेस और रालोपा की खींवसर में चुनावी रैली होने जा रही हैं। सोमवार को ही कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा अपना नामांकन भरेंगें और नामांकन रैली में सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाग लेने वाले हैं, मुख्यमंत्री गहलोत के साथ डिप्टी सीएम सचिन पायलट और अन्य मंत्री भी आने वाले है। 

उधर दूसरी ओर रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल भी कल अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे है।  रालोपा भी खींवसर में कल एक बड़ी चुनावी सभा करने जा रही हैं, जिसमें रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल के साथ कई रालोपा नेता शामिल होने वाले है।  रालोपा की रैली में भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल होंगें, क्योंकि भाजपा और रालोपा में गठबंधन हैं। भाजपा खींवसर में रालोपा का साथ देगी। इस तरह कल खींवसर में एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रैली होगी, वही उनके सामने रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल की।

 इस रैली में दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में रहेगी। इस उपचुनाव में खींवसर सीट हॉट सीट की तरह देखी जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default