झुंझनु, राजस्थान।
अभी-अभी भाजपा ने झुंझनु जिले की मंडावा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी हैं। भाजपा ने मंडावा से सुशीला सिगड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुशीला सिगड़ा कल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेगी, इससे पहले मंडावा में एक बड़ी चुनावी रैली होगी।
इस चुनावी रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भाग लेंगें। हनुमान बेनीवाल की पार्टी का भाजपा ले साथ गठबंधन हैं, इसलिए वो मंडावा में भाजपा का साथ देंगें। यह सभी नेता मंडावा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।
उसके बाद सभी नेता झुंझनु से नागौर के खींवसर जाएंगे। खींवसर में नारायण बेनीवाल की नामांकन रैली यह सभी नेता भाग लेंगे और एक बड़ी चुनावी सभा करेंगें। इस सभा मे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी शामिल होंगे।

Tnxx for comment