सीकर की धरती पर आज होगा ऐतिहासिक तेजा गायन, सांसद बेनीवाल और बबिता फोगाट होंगें शामिल

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर की धरती पर आज विशाल और ऐतिहासिक तेजा गायन होने जा रहा हैं। इस तेजा गायन के साथ ही राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी होगा। सीकर में आज शाम मयूर गार्डन में यह कार्यक्रम होगा। यह तेजा गायन कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित हो रहा हैं। इसमें सबसे पहले नागौर के जायल की तेजा गायन पार्टी पारम्परिक तेजा गायन प्रस्तुत करेगी, इसके बाद राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में देशभर से आये हुए हास्य रस, काव्य रस, वीर रस के कवि अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगें। तीसरे चरण में तेजा और युवा चिंतन कार्यक्रम होगा, जिसमें हरियाणा के युवा चिंतन देव लोहान अपनी प्रस्तुति देंगें।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, रेसलर बबिता फोगाट भी होंगें शामिल

सीकर में हो रहे इस कार्यक्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल, मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया और रेसलर बबिता फोगाट भी शामिल होंगें। इनके अलावा राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के कवि भी इस सम्मेलन में भाग लेने आ रहे है। इस तेजा गायन की तैयारियां काफी दिनों से हो रही हैं। सीकर के युवाओं में भी इस गायन को लेकर काफी जोश हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default