नागौर, राजस्थान।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी कुछ ही देर पहले नागौर जिले के खरनाल गांव पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री गहलोत वीर तेजाजी के मंदिर गए। तेजाजी के मंदिर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। खरनाल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खींवसर के लिए रवाना हो गए, जहां पर खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा की नामांकन सभा मे मुख्यमंत्री गहलोत भाग लेंगे।
हरेन्द्र मिर्धा ने आज सुबह ही खींवसर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया हैं। इस सीट के लिए आने वाली 21 अक्टूबर को मतदान हैं, उसके बाद 24 अक्टूबर को इस चुनाव का परिणाम आएगा।

Tnxx for comment