मंडावा से भाजपा ने अतुल खीचड़ का नाम किया फाइनल, आज हो सकती हैं औपचारिक घोषणा

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

राजस्थान में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कल इस उपचुनाव के नामांकन करने का आखिरी दिन हैं। दोनों ही सीटों पर अभी किसी भी उमीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। कल 30 सितम्बर को सभी पार्टियां अपने उमीदवारों  का नामांकन दाखिल करेंगें। अभी कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर औपचारिक घोषणा नहीं की हैं। 

झुंझनु की मंडावा सीट के से भाजपा ने अतुल खीचड़ का नाम किया फाइनल

झुंझनु जिले की मंडावा सीट पर भाजपा अतुल खीचड़ को अपना उमीदवार बनाने जा रही हैं।  हालांकि अभी तक भाजपा ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि अतुल खीचड़ ही मंडावा सीट से उम्मीदवार होंगें। अतुल खीचड़ झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ के बेटे है। नरेंद्र खीचड़ ने हाल ही में 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और मंडावा से विधायक बन गए थे।

नरेंद्र खीचड़ के सांसद बनने के बाद मंडावा सीट फिर से खाली हो गई। अब इस सीट पर एक बार उनके बेटे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। आज शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। अतुल खीचड़ का सामना करने के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक रीटा चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाएगी। रीटा चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे रामनारायण चौधरी की बेटी हैं। अब देखना होगा कि मंडावा सीट पर कौन फतेह करता हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default