बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान में उपचुनाव का माहौल चल रहा हैं। यह उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने वाला है, तब तक एक बार फिर राजस्थान में सियासत तेज रहेगी। इस उपचुनाव के लिए भाजपा और रालोपा ने गठबंधन कर लिया है। यह दोनों पार्टियां एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही दूसरी ओर कांग्रेस अपने दम पर दोनों सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। हालांकि इसके परिणाम क्या होंगें, यह तो 24 अक्टूबर को ही पता चलेगा।
BJP-RLP गठबंधन को लेकर सांसद केलाश चौधरी का बयान
भाजपा और रालोपा गठबंधन को लेकर बाड़मेर सांसद और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक बयान दिया हैं। उनका कहना हैं कि खींवसर और मंडावा विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा-रालोपा गठबंधन कार्यकर्ताओं की भावनाओ का परिणाम है, लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी परिणाम हम सभी के पक्ष में होंगे। प्रदेश की जनता गहलोत सरकार के कुशासन से त्रस्त है,जो इन उपचुनाव के माध्यम से सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Tnxx for comment