30 सितम्बर को खींवसर में मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट की सभा, हरेन्द्र मिर्धा की नामांकन रैली

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है। कांग्रेस ने खींवसर से कदावर नेता और पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा को उमीदवार बनाया हैं, वहीं मंडावा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक रीटा चौधरी को उमीदवार बनाया हैं। कांग्रेस ने दोनों ही जगह बड़े नेताओं को प्रत्याशी बनाया है, ताकि हर हाल में चुनाव में कड़ा मुकाबला बनाया जा सके। इस उपचुनाव के लिए 30 सितम्बर तक उमीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करना है।


30 सितम्बर को खींवसर में मुख्यमंत्री गहलोत की चुनावी सभा

30 सितम्बर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी पहली चुनावी सभा की शुरुआत करेंगें। यह चुनावी सभा नागौर के खींवसर में होगी, इसी दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ-साथ गहलोत सरकार के अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। चुनावी सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा अपना नामांकन दाखिल कर देंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default