जयपुर, राजस्थान।
आज जयपुर में RCA के सी पी जोशी गुट ने जयपुर में गुपचुप तरीके से लंच के बहाने के एक बड़ी बैठक की हैं। बताया जा रहा हैं कि इस बैठक के जरिये मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत अपनी ताकत दिखाना चाहते है। इस बैठक में सभी जिलों के RCA पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इसमें सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल थे। वैभव गहलोत ने होटल में सभी के लिए लंच रखा, लेकिन बताया जा रहा हैं कि यह मीटिंग RCA के होने वाले चुनावों के सम्बंध में थी। इस मीटिंग में कांग्रेस नेता और विधानसभा सचेतक महेश जोशी भी शामिल थे।
वैभव गहलोत सी पी जोशी गुट के जरिये जितना चाहते है RCA का चुनाव
दरअसल सी पी जोशी ने हाल ही में वैभव गहलोत को RCA का सदस्य बनाया है, अब गहलोत RCA अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत कांग्रेस के ही कदावर नेता रामेश्वर डूडी हैं। रामेश्वर डूडी हाल ही में नागौर के RCA जिलाध्यक्ष बने हैं और रामेश्वर डूडी भी RCA अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे है। इस चुनाव को लेकर रामेश्वर डूडी और सी पी जोशी में काफी खींचतान भी हो गई हैं। अब एक ओर वैभव गहलोत-सी पी जोशी हैं, वहीं दूसरी ओर रामेश्वर डूडी मैदान में हैं। RCA के चुनाव 27 सितम्बर को होने वाले है और इसी दिन RCA के चुनाव का परिणाम आएगा।

Tnxx for comment