जमीन कुर्की के आदेश के बाद नागौर के इस किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले के परबतसर उपखंड के गांव बागोट में अभी-अभी एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि किसान को मरने से बचा लिया गया। किसान कर्ज से परेशान था। किसान ने मरुधरा ग्रामीण बैंक से कर्ज ले रखा था, अब नहीं चुकाने पर तहसीलदार ने जमीन की नीलामी के आदेश दे दिए थे, जिसके कारण किसान ने परेशान होकर अपने खेत मे फांसी का फंदा डाल लिया और लटकने की कोशिश कर रहा था, उसी समय लोगों ने किसान को ऐसा करते देख उसको बचा लिया।

जानकारी के अनुसार किसान का नाम मल्लाराम जाट (35वर्ष)  हैं, जो परबतसर के बागोट गांव के निवासी है। अब घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई हैं। तहसीलदार ने 18 सितम्बर को जमीन कुर्क करने का आदेश दिया था।
गौरतलब हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने किसान कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अभी-अभी किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default