छात्र नेता दयाल जाखड़ पर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशों ने 8 राउंड किये फायर

INC News
0

गंगानगर, राजस्थान।

गुरुवार देर रात गंगानगर के सूरतगढ़ में अज्ञात 4 बदमाशों ने सूरतगढ़ के छात्र नेता दयाल जाखड़ पर बेवजह फायरिंग कर दी। आरोपियों ने 8 राउंड फायर किए, जिनमें 3 राउंड छात्र नेता दयाल जाखड़ के लगे। हालांकि तीनो राउंड पैरो पर ही लगे ,जिसके कारण दयाल जाखड़ की जान बच गई। घटना के बाद छात्रनेता को गंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

सुबह तक पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए पकड़े 4 बदमाश

घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी। सूरतगढ़ पुलिस ने एक बदमाश को पहले ही पकड़ लिया, लेकिन 3 बदमाश भागने में कामयाब हो गए। भागे हुए बदमाशों की गाड़ी फंस जाने के कारण उन्होंने पैदल रास्ते को नापना शुरू किया, लेकिन अर्जनसर गांव के लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। यह चारों बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default