गहलोत के बेटे वैभव का नाम मतदाता सूची से गायब, अगर ऐसा हुआ तो नहीं लड़ सकता RCA चुनाव

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।


गुरुवार को RCA ने चुनाव की घोषणा कर दी हैं, यह चुनाव RCA अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहा हैं। यह चुनाव अब 27 सितम्बर को होगा। BCCI ने लेटर जारी कर RCA को भेज दिया हैं और BCCI ने चुनाव अधिकारी के रूप में टी कृष्णमूर्ति को नियुक्त किया हैं। हाल ही में RCA अध्यक्ष सी पी जोशी ने वैभव गहलोत को राजसमंद का कोशाध्यक्ष बनाया हैं। इसलिए वैभव गहलोत भी RCA के मतदाता हैं और वो खुद चुनाव लड़ सकते हैं।

चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूची में वैभव का नाम गायब

लेकिन चुनाव अधिकारी टी कृष्णमूर्ति की ओर जारी हुई मतदाता सूची में वैभव गहलोत का नाम नहीं हैं, इस कारण वैभव गहलोत RCA का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसके अलावा RCA अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी एक सूची जारी की हैं, जिसमें वैभव गहलोत का नाम हैं। अब 19 सितम्बर को इस मामले में सुनवाई की जाएगी, क्योंकि RCA में 2 गट बन गए है, जो अलग-अलग बातें कर रहे है। उन्हीं दोनों पक्षों पर 19 सितम्बर को सुनवाई की जाएगी। अगर वैभव गहलोत को कोशाध्यक्ष नहीं माना जायेगा, तो वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default