कुचामन, नागौर।
वीर तेजा संघ कुचामन के तत्वावधान में 4 सितम्बर बुधवार को कुचामन से सुरसुरा धाम के लिए विशाल पैदल यात्रा निकलेगी। यह पैदल काफी रौचक होगी, क्योंकि इस पैदल यात्रा में एक ही शाही पोशाक (धोती-कुर्ते) में सभी यात्री भाग लेंगें, सभी यात्रियों के सिर पर राजस्थानी पगड़ी होगी। वहीं महिलाएं अपनी पारम्परिक वेश भूषा में भाग लेंगी। इस यात्रा में 2 ट्रेलर, ऊँट, घोड़े, हाथी और डीजे भी रहेंगे। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भाग लेने वाले है।
जिले के 8 जाट विधायक सहित बेनीवाल भी होंगें शामिल
इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, विधानसभा उपसचेतक महेंद्र चौधरी, डीडवाना विधायक चेतन डूडी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा, नागौर विधायक मोहनराम चौधरी और पूर्व नावां विधायक विजय सिंह चौधरी भाग लेंगें। सभी विधायकों के अलावा तमाम जाट नेता इस यात्रा में शामिल होंगें। सभी नेतागण एक साथ एक मंच पर दिखाई देँगे।
यह यात्रा काफी स्पेशल होने वाली हैं। इस यात्रा का आकर्षण केंद्र लोगों की एक जैसी वेश भूषा, महिलाओं की वेश भूषा, साथ ही जाट नेतागण रहने वाले है।
पिछले साल निकली थी ऐतिहासिक यात्रा
पिछले साल कुचामन से तेजा धाम सुरसुरा के लिए इसी तरह की यात्रा निकाली गई थी, वो यात्रा काफी स्पेशल थी। पहली बार नागौर में ऐसी यात्रा रही थी, अब उसी तेजा संघ द्वारा यह दूसरी बार यात्रा निकाली जा रही हैं। पिछली बार तत्कालीन नावां विधायक विजयी सिंह चौधरी के साथ वर्तमान विधायक महेंद्र चौधरी शामिल हुए थे, जो काफी चर्चा का विषय बना था। आमने-सामने चुनाव लड़ने वाले दोनों विधायको ने एकता का परिचय दिया था।





Tnxx for comment